Quantcast
Channel: Education | TeamQube.com, bringing all indian news together
Viewing all articles
Browse latest Browse all 106

भगवान गणोश भी चाहते हैं आप बुद्धिमान हों

0
0

मुंबई की घरेलू नौकरानी लक्ष्मी अपनी विशेष योग्यता के कारण उन घरों में बेहद लोकप्रिय है जहां वह काम करती है। हर किस्म का काम कर लेना उसकी खासियत है। लेकिन उसके साथ एक दिक्कत भी है। वह 10 में से हर दो दिन गायब रहती है। सालों साल से वह काम कर रही है, लेकिन उसकी माली हालत जस की तस है। वह 30 साल पहले जिस जगह पर रह रही थी, आज भी वहीं है। छोटे-मोटे इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स को छोड़कर अब तक संपत्ति के नाम पर कुछ नहीं जुटा पाई। इस हालात के पीछे लक्ष्मी के मुताबिक उसका पति है, जो कि शराबी है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के ज्यादातर घरों की यही कहानी है। लेकिन इनमें से कोई अपनी इन परेशानियों की वजह समझ नहीं पाता। अब इस तस्वीर का दूसरा पहलू देखते हैं।

हार्वर्ड स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ की ओर से लक्ष्मी के जैसे ही कुछ परिवारों पर तीन महीने तक एक प्रयोग किया गया। इन परिवारों से कहा गया कि वे अपनी पूरी आमदनी एक जगह जमा कर दें। एक डायरी में खर्च किए पैसों का हिसाब रखें। अध्ययन करने वाली टीम उन इलाकों में गई जहां ये परिवार रह रहे थे। पता लगाया कि उस पूरे इलाके में कचरा उठाए जाने की क्या...

Viewing all articles
Browse latest Browse all 106

Latest Images

Trending Articles

Latest Images